
8.8K
SHमध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने और इनकी आम लोगों से मॉनीटरिंग कराने के लिए लोक पथ एप के जरिए सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन रीवा जिले में लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं। लोक पथ एप पर आम लोगों को शिकायतों संबंधी जानकारी देने के लिए डैशबोर्ड भी बना है। इसमें कुल शिकायतें, लंबित शिकायतें, हल की गईं शिकायतों की संख्या प्रदर्शित होनी है, लेकिन रीवा जिले से शिकायतों की संख्या शून्य है. अभी तक इस ऐप पर जिले से एक भी शिकायत नहीं मिली है जबकि जिले के कई मार्ग ऐसे हैं जहाँ सड़कों में गड्ढे हो गए हैं.
#lokpathapp #MPPWD #MPNews #lokpath #rewa #mpnews #viralnews #rewamp17 #rewamp #rewacity
@shabdsanchiofficial










