
46.7K
KAतेज रफ्तार में फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त, यूके07 राइडर अनुराग डोभाल घायल; इंस्टा लाइव के बयान से बढ़ी चिंता
देहरादून/गाजियाबाद। मशहूर यूट्यूबर और ब्लॉगर अनुराग डोभाल उर्फ यूके 07 राइडर से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मेरठ–दिल्ली एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद जिले में उनकी फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसे में अनुराग डोभाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पहले अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव बताए जा रहे थे। लाइव के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा, “अगले जन्म आऊंगा मम्मी तो प्यार दे देना बस।” यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद से सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई प्रशंसक यूट्यूबर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। #anuragdhobhal #यूके07राइडर #uk07raider #DelhiDehradunHighway #accident dehradunnews dehradundiaries
@kalamkaar_news










